
BPSC में ऑडिटर के पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं जिनके लिए 21 अक्टूबर से आवेदन शुरू किए जा रहे हैं। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से ये भर्तियां पंचायती राज विभाग के अंतर्गत ऑडिटर के 373 पदों पर की जा रही हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2020 से शुरू होगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।शैक्षिक योग्यताBPSC Auditor Recruitment के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कॉमर्स, अर्थशास्त्र या गणित में से किसी एक विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा, एमबीए/सीए डिग्रीधारी उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।आयु सीमा इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त, 2020 से की जाएगी।आवेदन शुल्कइन पदों पर आवेदन के लिए सामान्य/जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि बिहार राज्य के एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों और महिलाओं के लिए 150 रुपये फीस निर्धारित है।महत्वपूर्ण तिथियांआवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 21 अक्टूबर, 2020आवेदन करने की अंतिम तिथि - 18 नवंबर, 2020चयन प्रक्रियाइन पदों पर उम्मीदवारों का चयन परीक्षा एवं इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।वेतनमान इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 5200 - 20200/ 2800 /- लेवल-5 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।ऐसे करें आवेदनइच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर 21 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। https://ift.tt/3419pjj
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3419pjj



No comments:
Post a Comment